Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पवन खेड़ा की तलाश में असम पुलिस, कांग्रेस ने केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा, कहा, हिमंता घबरा गये हैं, हमारी सरकार बनेगी

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पूछताछ के लिए असम पुलिस का पहुंचना कांग्रेस को रास नहीं आया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम सीएम हिमंता पर हमलावर होते हुए कहा, हम केंद्र की मोदी सरकार और विदेश मंत्री से इस मामले में स्पष्टीकरण चाहते हैं.
Advertisement
Advertisement
  • खड़गे ने आरोप लगाया कि हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं.
  • असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 72-73 सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनायेगी
  • जयराम रमेश ने कहा, असम के सीएम परेशान, हताश और घबराए हुए हैं.

New Delhi : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पूछताछ के लिए असम पुलिस का पहुंचना कांग्रेस को रास नहीं आया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम सीएम हिमंता पर हमलावर होते हुए कहा, हम केंद्र की मोदी सरकार और विदेश मंत्री से इस मामले में स्पष्टीकरण चाहते हैं. खड़गे ने  कहा कि जो भी होगा हम उसका सामना करेंगे.  

 

मल्लिकार्जुन खरगे ने आज मंगलवार को गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर करारा हमला किया.

 

 

खड़गे ने आरोप लगाया कि हिमंता सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं. हिमंता को अहंकारी और घमंडी करार दिया.खरगे ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री केवल अपने परिवार के विकास के लिए काम कर रहे हैं

 

पार्टी अध्यक्षआरोप लगाया कि वे चाय, कोयला व जमीन से जुड़े सिंडिकेट चला रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से मांग की कि हिमंता सरमा की पत्नी के कथित विदेशी संपत्तियों और तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोपों की जांच कराई जाये. 

 

खड़गे ने दावा किया कि  कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 72-73 सीटें जीतकर सरकार का गठन करेगा.

  

उधर कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जनहित में बुनियादी सवाल पूछने के लिए मेरे सहयोगी पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने पुलिस अधिकारियों की एक पूरी सेना दिल्ली पहुंची है.

 

 

 

उन्होंने कहा कि असम के सीएम परेशान, हताश और घबराए हुए हैं.   एक बदमाश विपक्ष की आवाज को दबाने और चुप कराने के लिए राज्य मशीनरी का उपयोग कर रहा है, जो उसके कई काले कामों को उजागर कर रहा है.  

 

  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही