Search

 
 
 

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुसीबत बढ़ी, असम पुलिस उनके आवास पर पहुंची

श्री खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. दरअसल हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी सरमा द्वारा उनके खिलाफ सोमवार को FIR दर्ज कराई गयी है.
 
  • हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी सरमा ने खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.
  • पवन खेड़ा ने असम सीएम की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाये थे.
  • असम के मुख्यमंत्री ने खेडा के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित करार दिया था.

 New Delhi : असम पुलिस की टीम आज मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तलाश में उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है. दिल्ली पुलिस भी असम पुलिस के अधिकारियों के साथ है.

 

 

 
जानकारी के अनुसार श्री खेड़ा अपने आवास पर मौजूद नहीं हैं. दरअसल हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी सरमा द्वारा उनके खिलाफ सोमवार को FIR दर्ज कराई गयी है.


मामला यह है कि पवन खेड़ा ने रविवार को असम सीएम की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके खिलाफ कई संगीन आरोप लगाये थे. हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी का कहना है कि खेड़ा के आरोप बेबुनियाद हैं.


रविवार को पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी  रिंकी सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने के अलावा विदेशों में अकूत संपत्ति होने का आरोप लगाया.


इन आरोपों से गुस्साए असम के मुख्यमंत्री ने खेडा के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित करार दिया था. श्री सरमा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पवन खेड़ा पर हल्ला बोला था.


हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा था कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के अंदर गहरी हताशा और घबराहट को दिखी रही है. हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा के आरोपों को दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित' करार दिया था.


कहा था कि  वह और उनकी पत्नी दोनों 48 घंटों के अंदर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का केस दायर करेंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही