Search

 
 
 

असम : सत्ता नहीं समाज बदलने की राजनीति, साहिल मुंडा के समर्थन में CM हेमंत का संदेश

विधानसभा चुनाव को लेकर सरूपथर सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोरदार ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां पार्टी प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया.
 

Assam : विधानसभा चुनाव को लेकर सरूपथर सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जोरदार ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां पार्टी प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया.

Uploaded Image

जनसभा को संबोधित करते सीएम हेमंत सोरेन

जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच हेमंत सोरेन ने साहिल मुंडा को क्षेत्र की नई उम्मीद बताया. उन्होंने कहा कि साहिल मुंडा का राजनीति में आना केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव की शुरुआत है. वे वंचित समाज की आवाज बनकर काम कर रहे हैं.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि साहिल मुंडा ने हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और अब समय है कि उन्हें सदन में भेजकर इस आवाज को और मजबूत किया जाए. उन्होंने कहा कि यह चुनाव स्थानीय अधिकारों और पहचान की रक्षा का चुनाव है.

 

हेमंत सोरेन ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस बदलाव का हिस्सा बनें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि साहिल मुंडा के नेतृत्व में क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय अधिकारों के मुद्दों पर काम किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे साहिल मुंडा को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही