Search

 
 
 

असम चुनाव पर कल्पना सोरेन का बयान, कहा- यह सिर्फ सत्ता नहीं इतिहास का चुनाव

असम विधानसभा चुनाव को लेकर गोसाईंगांव सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
 

Ranchi : असम विधानसभा चुनाव को लेकर गोसाईंगांव सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपनी ताकत झोंक दी है. इसी कड़ी में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

Uploaded Image

झामुमो प्रत्याशी के समर्थन के लिए लोगों से बात करती कल्पना सोरेन

जनसभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता का नहीं बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि असम की जनता बदलाव चाहती है और इस बार नया विकल्प चुनने के मूड में है. उन्होंने कहा कि झामुमो असम के आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

 

कल्पना सोरेन ने चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए पार्टी लगातार प्रयास करेगी. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने वोट का सही इस्तेमाल करें, क्योंकि एक-एक वोट आदिवासी समुदाय को मजबूत करेगा.

 

इस मौके पर सांसद जोबा माझी और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने लोगों से झामुमो प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही