Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोंथा चक्रवात से फसल नुकसान का आकलन शुरू, सरकार ने जिलों को दिए निर्देश

मोंथा चक्रवात की तबाही के बाद अब झारखंड सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मोंथा चक्रवात की तबाही के बाद अब झारखंड सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को इस संबंध में आदेश जारी किया है.

 

निर्देश में कहा गया है कि जिले के अधिकारी गांव-गांव जाकर खेतों की स्थिति का वास्तविक आकलन करें. कितनी फसलें बर्बाद हुईं और किसानों को कितना आर्थिक नुकसान हुआ इसका पूरा ब्यौरा तैयार कर तुरंत गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाए. इसकी एक प्रति कृषि विभाग को भी भेजने के निर्देश हैं.

 

विभाग ने बताया कि मोंथा चक्रवात से हुई भारी बारिश के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. इसलिए रिपोर्ट पूरी तरह तथ्यों पर आधारित और समय पर होनी चाहिए. इसके साथ ही कृषि निदेशक और जिला कृषि पदाधिकारियों को भी रिपोर्ट तैयार करने में जिला प्रशासन की मदद करने का निर्देश दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही