Search

 
 
 

राज्य के 115 गांवों में मलेरिया उन्मूलन कार्यों का आकलन, रांची में बनेगी नई योजना

रांची में 24 और 25 मार्च 2026 को इंटेंसिफाइड मलेरिया एलिमिनेशन प्रोग्राम 3 (IMEP 3) के तहत दो दिवसीय तकनीकी समीक्षा और योजना निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम होटल Le Lac, ओल्ड हजारीबाग रोड में होगा.
 

Ranchi: रांची में 24 और 25 मार्च 2026 को इंटेंसिफाइड मलेरिया एलिमिनेशन प्रोग्राम 3 (IMEP 3) के तहत दो दिवसीय तकनीकी समीक्षा और योजना निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम होटल Le Lac, ओल्ड हजारीबाग रोड में होगा. इस बैठक का आयोजन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) और चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (CINI) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है. इसमें झारखंड के मलेरिया प्रभावित जिलों जैसे खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा पर विशेष फोकस रहेगा.

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे. इनमें शशि प्रकाश झा, डॉ. सिद्धार्थ सायमल, डॉ. रवि शंकर सिंह, डॉ. प्रभात कुमार और डॉ. वीरेंद्र कुमार सिंह प्रमुख हैं. इस दौरान चयनित जिलों के कर्मियों और ब्लॉक स्तर के समन्वयकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही जिलों में चल रहे मलेरिया उन्मूलन कार्यों की समीक्षा की जाएगी. IMEP 3 के तहत झारखंड के 4 जिलों के 21 प्रखंडों के 115 गांवों में काम किया जा रहा है, जहां मलेरिया का खतरा अधिक है.

 

इन क्षेत्रों में 51 गांवों में कम्युनिटी हेल्थ वॉलंटियर का चयन किया गया है. ये लोग ग्रामीण स्तर पर मलेरिया से जुड़ी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं. बैठक में अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा, फील्ड स्तर की चुनौतियों पर चर्चा और आने वाले समय के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी. साथ ही मलेरिया जांच, इलाज, जागरूकता और सर्वे जैसे कामों की प्रगति पर भी विचार किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि यह संयुक्त प्रयास झारखंड के दूरदराज इलाकों में मलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही