Search

 
 
 

कुसुम बिहार में निगम जमीन पर अतिक्रमण, आयुक्त ने हटाने के दिए आदेश

शहर के मोराबादी स्थित कुसुम बिहार में नगर निगम की जमीन पर चल रहे कार्यों का सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया. यह 78.65 डिसमिल भूमि हाल ही में जिला प्रशासन से निगम को हस्तांतरित की गई है, जहां बाउंड्री वॉल निर्माण का काम जारी है.
 

Ranchi: शहर के मोराबादी स्थित कुसुम बिहार में नगर निगम की जमीन पर चल रहे कार्यों का सोमवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया. यह 78.65 डिसमिल भूमि हाल ही में जिला प्रशासन से निगम को हस्तांतरित की गई है, जहां बाउंड्री वॉल निर्माण का काम जारी है.

Uploaded Image
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किया जाए. उन्होंने बताया कि इस जमीन पर भविष्य में लाइब्रेरी समेत अन्य जनकल्याणकारी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

 


जांच के क्रम में जमीन के एक हिस्से में अतिक्रमण भी पाया गया. इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने को कहा. इसके साथ ही आसपास की भूमि की प्रकृति की जांच कर योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के निर्देश दिए. मौके पर सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और अभियंता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही