Search

 
 
 

शहादत दिवस पर गूंजे ‘इंकलाब’ के स्वर, भगत सिंह-सुखदेव-राजगुरु को किया याद

‘भगत सिंह फाउंडेशन’ ने हरमू स्थित भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई. देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया.
 

Ranchi: ‘भगत सिंह फाउंडेशन’ ने हरमू स्थित भगत सिंह पार्क में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत क्रांतिकारी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई. देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया. उपस्थित लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

Uploaded Image

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय परिदृश्य में भगत सिंह के विचारों की प्रासंगिकता पर जोर दिया. सभा को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष जयशंकर चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में किसान, नौजवान, गरीब और मजदूर पूंजीवादी शोषण का सामना कर रहे हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए अमेरिका की नीतियों को साम्राज्यवाद और अधिनायकवाद का उदाहरण बताया.

 

विशिष्ट वक्ता अनुज तिवारी ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी अन्याय के खिलाफ संघर्ष का सबसे सशक्त माध्यम हैं. जब तक समाज में शोषण रहेगा, उनका इंकलाबी मार्ग मानवता को दिशा देता रहेगा. वहीं, कांके विधानसभा से सीपीआई प्रत्याशी रहे संतोष रजक ने युवाओं से भगत सिंह के आदर्शों पर चलने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 26 के पार्षद प्रदीप कुमार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिंकू वर्मा, माही फाउंडेशन के अध्यक्ष इबरार अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनके अलावा प्रयाग दुबे, आफताब जमील, पवन जेडिया, अजय सिंह, एम.डी. शकील, मुर्शिद भाई, रवीन्द्र सिंह ‘बिट्टू’, बसंत कुमार, रमेश सिंह, अर्जुन राम, मनोज कुमार, श्यामल चक्रवर्ती (इप्टा), प्रेम कुमार (इप्टा, पलामू) समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही