Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: दूसरे दिन की मतगणना हुई पूरी

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना का दूसरे दिन सोमवार का पूरा हो गया. आज चतरा के 227 वोट, बुंडू के 42 वोट, चाईबासा के 291 वोट, चक्रधरपुर के 39 वोट, चांडिल के 36 वोट, छतरपुर के 8 वोट सहित डाल्टनगंज के 592 मत पत्रों की गिनती हुई.
 

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना का दूसरे दिन सोमवार का पूरा हो गया. आज चतरा के 227 वोट, बुंडू के 42 वोट, चाईबासा के 291 वोट, चक्रधरपुर के 39 वोट, चांडिल के 36 वोट, छतरपुर के 8 वोट सहित डाल्टनगंज के 592 मत पत्रों की गिनती हुई. 

चतरा में 10 मतपत्र, चाईबासा में 9 मत पत्र और डाल्टनगंज के 21 मत पत्र अवैध पाए गए. प्रथम वरीयता वोट की काउंटिंग को रही है. कल मंगलवार को रांची सिविल कोर्ट के मत पत्रों की मतगणना होगी. मतगणना में नियम के तहत एक वोट की वैल्यू 100 मानी जाती है. 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा कार्यालय में मतगणना चल रही है. मतगणना का कार्य संपन्न करने के लिए झारखंड विधानसभा से 13 कर्मियों की टीम मतगणना कार्य में लगी है. मतगणना का बाहर में लाइव प्रसारण चल रहा था, अधिवक्ता और प्रत्याशी शामियाना में बैठकर मतगणना का जायजा ले रहे थे.

मतगणना हॉल में पिजन होल बनाया गया है जिसमें प्रत्याशियों का क्रमांक एवं नाम अंकित है. इसी पिजन होल में मतपत्र अलग-अलग रखे गए हैं.  बता दें कि 12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही