Search

 
 
 

CBI ने घूसखोर CGST अधीक्षक के घर से 1.86 करोड़ की संपत्ति जब्त की

इस दौरान 15.65 लाख भारतीय रुपये के मूल्य के बराबर का विदेशी मुद्रा, 24.29 लाख रुपये और 1.46 करोड़ रुपये के मूल्य के बराबर सोना, चांदी के जेवरात मिले. इस तरह उसके घर से कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी. इसके अलावा छह बैंक अकाउंट, जीवन बीमा सहित अन्य प्रकार के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं.
 
फाइल फोटो

New Delhi: सीबीआई ने घूसखोर CGST अधीक्षक के घर से 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है. इसमें विदेशी मुद्रा सहित सोना आदि शामिल है. सीबीआई ने हरियाणा (पंचकुला) के CGST अधीक्षक को 10 लाख रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. वह एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से CGST की कार्रवाई में राहत देने के नाम पर घूस ले रहा था. इस सिलसिले में व्यापारिक प्रतिष्ठान की ओर से सीबीआई को लिखित शिकायत की गयी थी.

 इसकी प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद उसे 19 नवंबर को 10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद 20 नवंबर को उसके घर की तलाशी ली गयी. इस दौरान 15.65 लाख भारतीय रुपये के मूल्य के बराबर का विदेशी मुद्रा, 24.29 लाख रुपये और 1.46 करोड़ रुपये के मूल्य के बराबर सोना, चांदी के जेवरात मिले.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस तरह उसके घर से कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी. इसके अलावा छह बैंक अकाउंट, जीवन बीमा सहित अन्य प्रकार के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं. घर से मिले निवेश आदि से संबंधित दस्तावेज की जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही