Ranchi ; बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को सहायक कारा महानिरीक्षक (AIG Prison) बनाने की तैयारी चल रही है. वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कैदी के साथ हुए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में आरोपी हैं. वर्तमान AIG Prison तुषार रंजन गुप्ता 31 अक्टूबर को रिटायर हो गए हैं.
इसे भी पढ़ें
जेल के कामकाज के हिसाब से AIG Prison का पद महत्वपूर्ण है. इसलिए विभाग चाहता है कि इस पर किसी अधिकारी को पदस्थापित कर दिया जाए. इसके मद्देनजर बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को AIG Prison के पद पर पदस्थापित करने का प्रस्ताव तैयार कर गृह विभाग के पास भेजा गया है. चंद्रशेखर, जेल में हुए अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में नामजद अभियुक्त हैं. इसलिए उन्हें AIG Prison के पद पर पदस्थापित करने का मामला विभाग में चर्चा का विषय है.
जेल से रिहा होने के बाद एक विचाराधीन कैदी की शिकायत पर यह प्राथमिकी दर्ज की गयी है. खेलगांव थाने में दर्ज इस प्राथमिकी जेल अधीक्षक सहित अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए NHRC ने राज्य सरकार से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है. दूसरी तरफ जेल प्रशासन ने आंतरिक जांच के बाद प्राथमिकी में लगाये गये आरोपों को गलत बताया है.

