Search

 
 
 

Patna: रिश्वतखोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

आरसीडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के द्वारा अवैध तरीके से जमा की गयी करोड़ों की संपत्ति जब्त होगी. विजिलेंस कोर्ट ने डीएम को कार्रवाई का आदेश दिया है.
 

Patna: आरसीडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के द्वारा अवैध तरीके से जमा की गयी करोड़ों की संपत्ति जब्त होगी. विजिलेंस कोर्ट ने डीएम को कार्रवाई का आदेश दिया है. बिहार में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार सिंह ने खूब भ्रष्टाचार कर अकूत प्रोपर्टी जमा की थी.  

 

कोर्ट ने आरसीडी के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता अवधेश कुमार सिंह की करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है. 

 


जानकारी के मुताबिक 2010 में दिल्ली के लाजपत नगर स्थित विक्रम होटल में 2.5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया था. इसके बाद सीबीआई की सूचना पर उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया.

 

जांच में पाया गया कि अभियंता की कुल वैध आय से लगभग एक करोड़ 14 लाख 21 हजार 801 रुपये अधिक संपत्ति हैं. इसमें तीन फ्लैट, दो ऑफिस, नकदी, बैंक जमा और शेयर सहित कई अवैध संपत्तियां शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही