Search

 
 
 

Bihar: सत्यदर्शी संजय बने बिहार के नए महाधिवक्ता

सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एस.डी. संजय) बिहार के नये एडवोकेट जनरल नियुक्त किये गए हैं, संजय पटना के प्रख्यात वकील हैं साथ ही भारत के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.
 

Patna: सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एस.डी. संजय) बिहार के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) नियुक्त किये गए हैं, संजय पटना के प्रख्यात वकील हैं साथ ही भारत के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.  

 

पिछले 14 जून 2026 को पीके शाही ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए महाधिवक्ता पद से त्यागपत्र दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद से महाधिवक्ता का पद रिक्त हो गया था. अब सत्यदर्शी संजय  बिहार सरकार के महाधिवक्ता होंगे. इससे संबंधित सूचना विधि विभाग ने जारी कर दी है. 

Uploaded Image

 

पटना हाई कोर्ट से अपनी प्रैक्टिस शुरू करने वाले संजय वो वर्ष 2010 में बिहार राज्य के अपर महाधिवक्ता बने थे, इस पद वे 2014 तक बने रहे. 2015 में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए उन्हें एडीशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया.

 

एसडी संजय को 10 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र सरकार का एडीशनल सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) नियुक्त किया था. अब वे महाधिवक्ता के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे.

 

संजय को इससे पहले बिहार सरकार ने अपर महाधिवक्ता बनाया था, वो इस पद वे 2014 तक बने रहे. पटना हाईकोर्ट ने 2013 में एसडी संजय को सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही