Search

 
 
 

Siwan News : बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दो युवक गिरफ्तार

बिहार में 17 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा हुआ है. पुलिस और दंडाधिकारी की टीम ने सिवान जिले के सरस्वती शिशु मंदिर और और दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के सियाराम कुमार और जहानाबाद जिले के गौतम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों अभ्यर्थी किसी और के बदले परीक्षा देने आए थे.
 

Lagatar Desk :  बिहार में 17 जून को आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा हुआ है. पुलिस और दंडाधिकारी की टीम ने सिवान जिले के सरस्वती शिशु मंदिर और और दाउद मेमोरियल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के सियाराम कुमार और जहानाबाद जिले के गौतम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों अभ्यर्थी किसी और के बदले परीक्षा देने आए थे.

 

 

जानकारी के अनुसार, पहली और दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद दोनों की तलाशी ली गई. इस दौरान उनके पास से एक ही परीक्षा के दो अलग-अलग प्रवेश पत्र मिले.

 

दोनों प्रवेश पत्रों में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी. पुलिस ने सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है. पूछताछ में दोनों ने अपनी असली पहचान बताई और फर्जी दस्तावेजों के सहारे परीक्षा देने की बात स्वीकार की है. 

 

पूछताछ में दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि वे 14 जून को मोतिहारी और गोपालगंज में भी इसी भर्ती परीक्षा में शामिल हो चुके थे. पुलिस का मानना है कि यह संगठित तरीके से की जा रही परीक्षा धांधली का हिस्सा हो सकता है, इसलिए पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

 

सिवान के एसपी पुरन कुमार झा ने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचित करें. इसके लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 9031683607 जारी किया गया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही