Search

 
 
 

Samastipur : बाइक व ऑटो की टक्कर में दंपती समेत 3 की मौत, 8 से अधिक घायल

Bihar : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई व 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ताजा मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है.
 

Bihar : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई व 8 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ताजा मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का है.

 

गुरुवार के अहले सुबह सिंघियाघाट-हरिचक मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ऑटो व बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपती विभूतिपुर वार्ड संख्या 5 निवासी स्वर्गीय बंकुल महतो के पुत्र राज कुमार महतो (55 वर्ष), उनकी पत्नी संयोगिता देवी (45 वर्ष) व ऑटो सवार खानपुर के आमसौर गांव निवासी हरेराम सहनी की मौके पर ही मौत हो गई व आठ लोग घायल हो गए.

 


जानकारी के अनुसार आमसौर गांव निवासी हरेराम सहनी मलमास खत्म होने पर गांव के लोगों के साथ गंगा स्नान के लिए बेगूसराय जा रहे थे. वहीं, बाइक सवार विभूतिपुर निवासी राज कुमार अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने के लिए जा रहे थे. तभी खदियाही चौक के बीच नामचीन बसेरा बड़ चौराहे के समीप ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई. घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया.

 


घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने राज कुमार महतो, संयोगिता देवी और हरेराम सहनी को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया. इस हादसे में कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. वहीं तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. 


आसपास के लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है. ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक संकेतक लगाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही