Search

 
 
 

पटना अब बनेगा पाटलिपुत्र, सीएम सम्राट का ऐलान

पटना अब अपने प्राचिन नाम से जाना जाएगा. सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि अब बिहार की राजधानी अलग नाम से जानी जाएगी.
 

Patna: पटना अब अपने प्राचिन नाम से जाना जाएगा. सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान करते हुए कहा कि अब बिहार की राजधानी अलग नाम से जानी जाएगी. इसका कोई अलग नाम नहीं, बल्कि प्राचीन नाम ही फिर से रखा जाएगा. इसकी घोषण सीएम ने पटना के नदियावां गांव में प्रखंड सहगयोग-सह-जल कल्याण शिविर कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कही.

 


शिविर को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना शहर की पहचान अब पाटलिपुत्र के नाम से होनी चाहिए, पहले भी इस मुद्दे पर कई बार चर्चा हुई, मुद्दा बना कि मगध की राजधानी रहा, इसका नाम पाटलिपुत्र था. इसलिए इसका नाम बदल देना चाहिए. सीएम ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट में नाम बदलने का प्रस्ताव लाया जाएगा. साथ ही सीएम ने कहा कि बिहार में टाउनशिप बनेगा तो बिहार बदलेगा. टाउनशिप बनने के दौरान किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा.

 


16 वीं शताब्दी में शेरशाह सूरी ने आधिकारिक रूप से पाटलिपुत्र का नाम बदलकर पटना कर दिया था, तब से इसी नाम से जाना जाता है. सीएम के ऐलान के बाद ऐतिहासिक शहर को उसकी पुरानी पहचान पाटलिपुत्र के रूप में वापस लौटने वाली है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही