Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar: सरकारी बंगला खाली कर रही राबड़ी, सुरक्षा में भी बदलाव

राज्य सरकार के आदेश के बाद पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी बंगले से समान हटाया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Patna: राज्य सरकार के आदेश के बाद पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी बंगले से समान हटाया जा रहा है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी को बंगला खाली करने को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था. यह आवास वर्तमान पशुपालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है.

 

वहीं दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सुरक्षा में बदलाव किये गए हैं. बिहार पुलिस ने लालू प्रसाद की सुरक्षा हटाये जाने की खबर को खारिज किया है. बिहार पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गयी कि दोनों नेताओं की सुरक्षा में कमी नहीं की गयी है, बल्कि नियमित समीक्षा के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है.

 

नई सुरक्षाा व्यवस्था में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को बुलेटप्रूफ कार, पायलट गाड़ी और बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस के गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. पुलिस ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक्ट, 2010 के प्रावदानों का हवाला देते हुए बैलिस्टिक रजिस्टेंस कार भी उपलब्ध कराने की जानकारी दी. स्पेशल ब्रांच की टीम से सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक दोनों वीवीआईपी की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उचित सुरक्षा प्रदान की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही