Search

 
 
 

सचिवालय सेवा के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को मिलेगी प्रोन्नति

सचिवालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
 

Ranchi : सचिवालय के सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों की प्रोन्नति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. मंगलवार को इसके लिए विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई. जानकारी के अनुसार 115 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी.

 

वहीं, उप सचिव के 10 रिक्त पदों पर सचिवालय सेवा के अवर सचिवों को भी प्रोन्नति दी जाएगी. बताते चलें कि कार्मिक विभाग ने प्रोन्नति देने के लिए 13 अगस्त को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक बुलाई थी. लेकिन तकनीकी कारणों से इस बैठक को भी स्थगित कर दिया गया.
 

इन्हें मिलेगी प्रोन्नति
 

•    2013 बैच के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: 5-6 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी में प्रोन्नति मिलेगी.
•    2016 बैच के सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: लगभग 87-88 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति मिलेगी. 
•    यूडीसी से एएसओ में प्रोन्नत हुए सहायक प्रशाखा पदाधिकारी: लगभग 25-26 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को प्रोन्नति मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही