Search

 
 
 

Begusrai News: सेल टैक्स ऑफिस में विजिलेंस का छापा, घूस लेते असिस्टेंट कमिश्नर और कंप्यूटर ऑपरेटर अरेस्ट

Begusrai News: दुकान के प्रोपराइटर ने निगरानी विभाग में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. इसक बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई की. सेल टैक्स कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई की खबर मिलते ही कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया.
 
निगरानी ब्यूरो

Begusrai News: निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को बेगूसराय सेल टैक्स ऑफिस के असिस्टेंट कमिश्नर और कंप्यूटर ऑपरेटर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार विश्वनाथ नगर स्थित कृष्णा मार्केट में रोजी गारमेंट्स नाम से दुकान है. दुकान के प्रोपराइटर ज्योति कुमार ने निगरानी विभाग में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. इसक बाद निगरानी की टीम ने कार्रवाई की.

इसे भी पढ़ें: 

निगरानी की टीम जैसे ही सेल टैक्स ऑफिस में दबिश दी, वैसे ही 500 रुपये के नोटों की गड्डी खिड़की से बाहर फेंक दिया गया. हालांकि टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

 

सेल टैक्स कार्यालय में निगरानी विभाग की कार्रवाई की खबर मिलते ही कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही