Search

 
 
 

सहायक आचार्य नियुक्ति: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अभ्यार्थियों के कैंडिडेचर रद्द मामले में HC में फैसला सुरक्षित

प्रार्थियों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नियुक्ति नियमावली एवं विज्ञापन में कहीं यह शर्त नहीं थी कि अभ्यर्थी विज्ञापन में मेंशन किए गए विषय में 3 वर्ष का अध्ययन किया हो. विज्ञापन में बीएससी/बीए या बीएससी/बीए ऑनर्स की शर्त थी.
 
फाइल फोटो

Ranchi: सहायक आचार्य नियुक्ति विज्ञापन (13/2023) में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अभ्यार्थियों के कैंडिडेचर रद्द किए जाने को चुनौती देने वाली रामानुज विश्वकर्मा एवं अन्य की याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. 

 

प्रार्थियों की ओर से कोर्ट को बताया गया कि नियुक्ति नियमावली एवं विज्ञापन में कहीं यह शर्त नहीं थी कि अभ्यर्थी विज्ञापन में मेंशन किए गए विषय में 3 वर्ष का अध्ययन किया हो. विज्ञापन में बीएससी/बीए या बीएससी/बीए ऑनर्स की शर्त थी. 

इसे भी पढ़ें - 


प्रार्थियों ने 3 वर्ष के ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और जिस विषय पर उन्होंने आवेदन किया है, उसे 2 वर्ष तक पढ़ा है. दरअसल जेएसएससी ने अभ्यर्थियों की कैंडिडेचर को दस्तावेज वेरिफिकेशन के दौरान इस आधार पर रद्द किया गया था कि जिस विषय के लिए उन्होंने आवेदन दिया है, उसमें उन्होंने 3 साल की पढ़ाई नहीं की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही