Search

 
 
 

JSCA स्टेडियम में शिखर, JMM ने उठाया सवाल- पान मसाला का प्रचार क्यों ? बाबूलाल जवाब दें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं. झामुमो ने अपने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं.
 

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं. झामुमो ने अपने एक्स पर पोस्ट करके कहा है कि भारत में कैंसर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में रविवार को जेएससीए स्टेडियम में होने वाली भारत-साउथ अफ्रीका मैच में शिखर गुटखा का प्रचार क्यों? क्या बाबूलाल मरांडी इसका विरोध करेंगे? 

 

एक्स पर झामुमो ने लिखा है - भारत में कैंसर दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है और भाजपा के चहेतों की बीसीसीआई “शिखर” को हर जगह शिखर पर पहुंचा रही है. कल (रविवार) को रांची में होने वाले भारत– दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान पान मसाला बनाने वाली कंपनी को चंद पैसों के लिए इतनी प्रमुखता देना, यह आखिर कैसे जायज ठहराया जा सकता है?

 

बाबूलाल जी, क्या इस पर एक भी पत्र लिखने की हिम्मत है आप में? या फिर यह मामला उन विषयों में आता है जिन पर आपकी कलम हमेशा मौन रहती है? एक तरफ कैंसर की दवाइयां एमआरपी से 200 गुना ज्यादा दाम पर बेचने की खुली छूट दी गई है और दूसरी तरफ पान-मसाला माफिया के विज्ञापनों को स्टेडियम में लाल-कालीन बिछाकर स्वागत किया जा रहा है.

 

झामुमो के इस बयान पर भाजपा ने भी एक्स पर टेविट कर कहा है कि यदि हेमंत सोरेन को पान मसाला का विज्ञापन रोकने की चिंता है तो JSCA में बैठे अपने करीबी कांग्रेस नेता को पत्र लिखकर कारवाई की मांग करें. नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा पूरा समर्थन रहेगा. भाजपा का इशारा जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव की तरफ है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही