Search

 
 
 

Saraikela News: ढाबा में पहले खाना खाया, फिर पिस्टल दिखाकर लूटे 7 हजार

Saraikela News: चार युवकों ने पहले ढाबे में खाना खाया. इसके बाद बिल देने के लिए काउंटर पर पहुंचे. इसी दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली. पिस्टल निकलते ही ढाबा संचालक प्रकाश महतो ने युवक का हाथ पकड़ लिया. इसी बीच दूसरे अपराधी ने हथौड़े से प्रकाश के सिर पर हमला कर दिया.
 
ढाबा संचालक से लूट

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में देर रात अपराधियों ने ढाबा संचालक को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. चौका-कांड्रा सड़क पर घाटडुलमी स्थित माउंट टेन व्यू ढाबा एंड रेस्टोरेंट में चार युवक ग्राहक बनकर पहुंचे थे. 

इसे भी पढ़ें: 

चारों ने पहले ढाबे में खाना खाया. इसके बाद बिल देने के लिए काउंटर पर पहुंचे. इसी दौरान एक युवक ने अचानक पिस्टल निकाल ली. पिस्टल निकलते ही ढाबा संचालक प्रकाश महतो ने युवक का हाथ पकड़ लिया. इसी बीच दूसरे अपराधी ने हथौड़े से प्रकाश के सिर पर हमला कर दिया. हमले के बाद अपराधियों ने काउंटर में रखे करीब 7 हजार रुपये निकाल लिए. संचालक और एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी लेकर वे वहां से निकल गए.

 

प्रकाश महतो के मुताबिक, चारों युवक दो बाइक से ढाबे पर आए थे. इनमें एक बाइक R15 और दूसरी स्प्लेंडर थी. ढाबे में शाम तक का खाना खत्म हो चुका था. इसके बावजूद युवकों के कहने पर उनके लिए खाना तैयार किया गया. चारों ने मछली-भात खाने के बाद वारदात को अंजाम दिया.

 

अपराधियों के पिस्टल निकालने के दौरान एक गोली जमीन पर गिर गई. घटना के बाद सूचना मिलने पर चौका पुलिस ढाबे पर पहुंची. पुलिस ने मौके की जांच के दौरान जमीन पर गिरी गोली बरामद कर ली है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अपराधियों का पता लगाने का प्रयास जारी है.

 

इलाके में हाल के दिनों में लूट की घटनाओं को लेकर लोगों में डर बढ़ रहा है. बताया गया कि कुछ दिन पहले बानसा की सरकारी शराब दुकान में भी लूट की कोशिश हुई थी. इसी रात NH-33 पर उरमाल स्थित माधुरी पेट्रोल पंप में भी पिस्टल के बल पर सेल्समैन से 25 हजार रुपये लूटे गए थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोग और व्यवसायी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही