Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अथिया -केएल राहुल ने मनाया बेटी इवारा का फर्स्ट बर्थडे, शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति, क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी बेटी इवारा का पहला बर्थडे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके की कुछ तस्वीरें अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें इवारा अपने पिता का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके पति, क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी बेटी इवारा का पहला बर्थडे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया. इस मौके की कुछ तस्वीरें अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें इवारा अपने पिता का हाथ थामे दिखाई दे रही हैं.

 

 

बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां


पहली तस्वीर में अथिया और केएल राहुल ने इवारा को दोनों हाथों में उठाया हुआ देखा जा सकता है. इसके पीछे गुब्बारे पर लिखा था,इवारा एक साल की हो गई. दूसरी तस्वीर में जानवरों की थीम वाला बर्थडे केक और कपकेक दिखाई दे रहे हैं, वहीं इवारा का नन्हा हाथ केक पर रखा हुआ है.

 


पापा सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार


इस पोस्ट पर अथिया के पिता सुनील शेट्टी ने हार्ट और नजर न लगने वाले इमोजी शेयर कर प्यार जताया. उन्होंने ब्लैक हार्ट इमोजी भी  शेयर किया.इंडस्ट्री के सितारों ने दी बधाईअनुष्का शर्मा ने लिखा,प्यारी सी बच्ची.

 

अनन्या पांडे ने कहा, जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी परी.सोनाक्षी सिन्हा, मसाबा गुप्ता, मृणाल ठाकुर, रिद्धिमा कपूर साहनी, आकांक्षा रंजन कपूर और पत्रलेखा समेत कई सितारों ने इवारा के बर्थडे पर प्यार बरसाया.अथिया के भाई अहान शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इवारा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,एक साल हो गए! जन्मदिन मुबारक हो, मेरी एवू.

 

शादी और बेटी का जन्म


अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को खंडाला स्थित फार्महाउस में शादी की थी. नवंबर 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम के जरिए अथिया की प्रेग्नेंसी की खबर साझा की. इसके बाद 24 मार्च, 2025 को इवारा का जन्म हुआ. उस समय अथिया ने लिखा था,हमारी नन्ही सी बेटी, हमारी सब कुछ. इवारा, ईश्वर का गिफ्ट.

 

अथिया शेट्टी का फिल्म करियर


अथिया ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म 'हीरो' से की थी. इसके बाद उन्होंने 'मुबारकां' और 'मोतीचूर चकनाचूर' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही