Search

 
 
 

आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की फोटो शेयर करने पर ट्रोल हुई अथिया शेट्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलती के कारण ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. दरअसल, उन्होंने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए गलती से उनकी बहन लता मंगेशकर की तस्वीर शेयर कर दी
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बड़ी गलती के कारण ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं. दरअसल, उन्होंने दिग्गज गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए गलती से उनकी बहन लता मंगेशकर की तस्वीर शेयर कर दी.

 

athiya shetty about asha

 

आशा भोसले का 12 अप्रैल की सुबह निधन हो गया. उनके निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई और आम जनता से लेकर कई सेलेब्रिटीज़ व राजनीतिक हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसी दौरान अथिया शेट्टी ने भी अपने इंस्टा स्टोरी के उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन उन्होंने आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी, जिनका निधन साल 2022 में हो चुका है.

 

 

हालांकि, गलती का एहसास होते ही अथिया ने पोस्ट तुरंत डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक उसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था. इसके बाद X (ट्विटर) पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

 

यूजर्स का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अथिया की इस गलती पर नाराज़गी जताई. एक यूजर ने लिखा -क्या कोई अथिया शेट्टी को बता सकता है कि लता जी का निधन पहले ही हो चुका है, और आज आशा भोसले का निधन हुआ है .वहीं, दूसरे यूजर ने इस गलती को शर्मनाक बताते हुए उनकी आलोचना की.

 

 

आशा भोसले के निधन का कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, आशा भोसले को 11 अप्रैल की रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में खबरें आई थीं कि उन्हें हार्ट अटैक आया है, लेकिन परिवार की ओर से इसे खारिज करते हुए बताया गया कि उन्हें चेस्ट में इंफेक्शन था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही