Search

 
 
 

रांची के डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रांची जिले में खेल और स्वास्थ्य को माध्यम बनाकर युवाओं को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है. जिला खेल कार्यालय, रांची द्वारा प्रखंड स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखना है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रांची जिले में खेल और स्वास्थ्य को माध्यम बनाकर युवाओं को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है. जिला खेल कार्यालय, रांची द्वारा प्रखंड स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रखना है.

 

इसी क्रम में बुधवार को जिले के सभी डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम के दौरान कबड्डी, रस्साकशी, फुटबॉल, हॉकी और योग सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने की सामूहिक शपथ दिलाई.

 

अभियान के दौरान प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक जीवनशैली का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूरी बनाए रखें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें.

 

जिला खेल कार्यालय के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नशे की लत से बचाना और उन्हें खेल गतिविधियों की ओर प्रोत्साहित करना है. अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राज्य की नींव रखते हैं.

 

शपथ कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे और अपने गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर अन्य युवाओं को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे.

 

विभाग ने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि रांची जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके.


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही