Search

 
 
 

Dhanbad News : महायज्ञ में पहुंचे मेयर संजीव सिंह, बोले- जनता रूपी हनुमान के आगे किसी की नहीं चलेगी

मेयर संजीव सिंह ने हाल के राजनीतिक विवादों पर सांसद ढुल्लू महतो का नाम लिये बिना इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि बाघमारा की जनता रूपी हनुमान के आगे किसी की नहीं चलेगी.
 
महायज्ञ लोगों को संबोधित करते मेयर संजीव सिंह.

Dhanbad : धनबाद के मेयर संजीव सिंह बुधवार को बाघमारा के माटीगढ़ में आयोजित महायज्ञ सह मंदिर के परिवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मेयर ने कहा कि युवा पीढ़ी अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ा रही है. उन्होंने यज्ञ के आयोजन में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

 

उन्होंने हाल के राजनीतिक विवादों पर सांसद ढुल्लू महतो का नाम लिये बिना इशारों में निशाना साधते हुए कहा कि बाघमारा की जनता रूपी हनुमान के आगे किसी की नहीं चलेगी. इतिहास गवाह है कि जब हनुमान की पूंछ में आग लगाई गई थी तब रावण की लंका जल गई थी. उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में खूब चर्चा हो रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही