Search

 
 
 

Dhanbad News :  DC के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल पड़ा भारी, डॉ. मिहिर के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

डीसी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अल्ट्रासोनोग्राफी क्लिनिक के लाइसेंस के लिए आवेदन करने के मामले में डॉ. मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मिहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है.
 
धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराकर लौटती स्वास्थ्य विभाग की टीम.

Dhanbad : धनबाद डीसी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अल्ट्रासोनोग्राफी क्लिनिक के लाइसेंस के लिए आवेदन करने के मामले में डॉ. मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मिहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सिविल सर्जन कार्यालय की एक टीम बुधवार को शिकायत दर्ज कराने के लिए धनबाद थाना पहुंची.


जानकारी के अनुसार, अल्ट्रासोनोग्राफी क्लिनिक के पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत फॉर्म-बी जमा करने के दौरान डीसी के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज सिविल सर्जन कार्यालय में प्रस्तुत किए गए थे. मामले की जांच के बाद दस्तावेजों में फर्जीवाड़े के आरोप सही पाए गए.


इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीसी आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन को डॉ. मिहिर किडनी केयर हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था. इसके बाद अब कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही