Search

 
 
 

महागठबंधन को दोनों सीटों पर जीत का भरोसा, सभी विधायक सुबह 10 बजे पहुंचेंगे विधानसभा

रांची: राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी एकजुटता और रणनीति का प्रदर्शन किया है. गठबंधन की बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टचार्य ने दावा किया कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है.
 

Ranchi : राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी एकजुटता और रणनीति का प्रदर्शन किया है. गठबंधन की बैठक के बाद झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टचार्य ने दावा किया कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है.

Uploaded Image

उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन के सभी विधायक गुरुवार सुबह 10 बजे विधानसभा पहुंच जाएंगे. मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा, जबकि परिणाम शाम 6 बजे तक आने की संभावना है.

 

सुप्रीयो भट्टचार्य ने कहा कि चुनाव को लेकर गठबंधन पूरी तरह तैयार है और इसके लिए एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई. उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन के पास जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल मौजूद है.

 

उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक को किसी कैंप में नहीं रखा गया है. सभी विधायक अपने-अपने घरों से सीधे अपनी गाड़ियों में मतदान के लिए विधानसभा पहुंचेंगे. हलाकि सूत्रों के मुताबिक विधायकों के लिए BUS का इंतेज़ाम किया गया है, जिसमे सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचेंगे. महागठबंधन नेताओं का कहना है कि संख्या बल उनके पक्ष में है और चुनाव परिणाम में इसका असर साफ दिखाई देगा


    
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही