Search

विश्व सिकल सेल दिवस की पूर्व संध्या पर रांची में जागरूकता मार्च 18 जून को

Ranchi : विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सिकल सेल रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 18 जून को रांची में जनजागरूकता मार्च का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित होगा.
 
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष विश्व सिकल सेल दिवस की थीम "जीवन रक्षा का अंतर कम करना: सिकल सेल रोग में समानता" रखी गई है. इसी विषय को केंद्र में रखकर लोगों को सिकल सेल रोग, इसके प्रभाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा.

जनजागरूकता मार्च 18 जून 2026 को दोपहर 1 बजे रांची जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक, मेन रोड से शुरू होगा. कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों, रक्तदाताओं, थैलेसीमिया एवं सिकल सेल से प्रभावित परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी.

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के संस्थापक नदीम खान और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के संजय टोप्पो ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही