Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: RSS कार्यालय पर हमले की जांच का जिम्मा ATS को

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सायम सुजान शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी और सायम सुजान शामिल हैं. इनमें से सैफ और अमन की गिरफ्तारी कोडरमा से हुई है, वहीं सायम की गिरफ्तारी रांची से हुई है. पुलिस इसे मामले को अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल से जोड़कर देख रही है, इसलिए इस केस को झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) को ट्रांस्फर किया गया है. इस मामले की जांच अब एटीएस करेगी. 

 

16 जून की रात रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था. घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की, जिसमें तीन युवक नजर आए थे. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की.

 

जांच के दौरान पुलिस ने सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को कोडरमा के गझंडी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार दोनों दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे. पूछताछ में दोनों ने सायम सुजान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने सायम सुजान को रांची से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई रैपिडो कैब के रूप में उपयोग की जा रही एक सेंट्रो कार और चार स्मार्टफोन भी जब्त किए गए हैं.

 

इधर, गुरुवार को एक नाटकीय घटनाक्रम सामने आया, जब गिरफ्तार आरोपी सैफ अंसारी ने कोतवाली थाना परिसर से फरार होने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक वह शौचालय जाने के बहाने अंदर गया और वेंटिलेशन की ग्रिल और शीशा तोड़कर भाग निकला. हालांकि मांडर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान चामा मोड़ के पास उसे फिर से पकड़ लिया.

 

पुलिस का कहना है कि दोबारा गिरफ्तारी के समय सैफ अंसारी ने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया. इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिससे उसके पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों में सैफ अंसारी, अमन अंसारी उर्फ गोलू और सायम सुजान शामिल हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही