Search

 
 
 

परिमल नाथवानी की जीत पर सुदेश महतो ने दी बधाई, कहा- कांग्रेस में स्वाभिमान है तो सरकार से बाहर आए

आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने परिमल नाथवानी को झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इस जीत और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार ने इंडिया गठबंधन की स्थिति को सामने ला दिया है.
 

Ranchi: आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने परिमल नाथवानी को झारखंड से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि इस जीत और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार ने इंडिया गठबंधन की स्थिति को सामने ला दिया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पार्टी में स्वाभिमान बचा है तो उसे सरकार से बाहर आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

 

सुदेश महतो ने कहा कि परिमल नाथवानी का व्यापक अनुभव, दूरदर्शी सोच और जनहित के प्रति कार्यशैली झारखंड की आवाज को संसद में अधिक प्रभावशाली बनाएगी. उनके अनुसार राज्य के विकास, उद्योग, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों को इससे नई मजबूती मिलेगी.

 

वहीं, आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी परिमल नाथवानी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि इस परिणाम ने सत्तारूढ़ गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन में बिखराव के संकेत दिख रहे हैं और एनडीए को राजनीतिक बढ़त मिल रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही