Search

 
 
 

नए लेबर कानून के खिलाफ हल्ला बोल: 12 फरवरी को वामदल का मशाल जुलूस

राजधानी रांची में 12 फरवरी गुरुवार को वामदल नए लेबर कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी. 21 नवंबर 2025 से लागू हुए नए लेबर कानून के खिलाफ वाम दल जिले में मशाल जुलूस निकालेगी. इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां कर ली है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में 12 फरवरी गुरुवार को वामदल नए लेबर कानून के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी. 21 नवंबर 2025 से लागू हुए नए लेबर कानून के खिलाफ वाम दल जिले में मशाल जुलूस निकालेगी. इसे देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां कर ली है.


  
रांची पुलिस शहर के लोगों को कोई परेशानी न हो, अपनी ओर से सारी तैयारियां कर ली है. शहर में करीब 200 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. रांची सीटी एसपी ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी और किसी भी प्रकार से शहर को बाधित नहीं किया जाएगा. 

 

आपको बता दें कि 21 नवंबर 2025 से लागू नए लेबर कोड में 29 पुराने श्रम कानूनों को चार संहिताओं में एकीकृत किया गया है. इसका उद्देश्य वेतन, सामाजिक सुरक्षा, और काम की स्थितियों को आधुनिक बनाना है. मुख्य बदलावों में 50% बेसिक सैलरी, 4 दिन कार्य सप्ताह का विकल्प, ग्रेच्युटी के लिए 5 साल की अनिवार्यता समाप्त और गिग वर्कर्स को सुरक्षा मिलना शामिल है. 

 

क्या कहता है नया नियम

नया नियम कहता है कि बेसिक सैलरी कुल सैलरी का कम से कम 50% होनी चाहिए. इससे पीएफ और ग्रेच्युटी में योगदान बढ़ सकता है, जिससे टेक-होम सैलरी (हाथ में आने वाली सैलरी) में कमी आ सकती है. कंपनियां 48 घंटे के साप्ताहिक कार्य के आधार पर 4 दिन का वर्किंग वीक (12 घंटे प्रतिदिन) लागू कर सकती हैं, जिससे 3 दिन की छुट्टी मिल सकती है. ग्रेच्युटी के लिए 5 साल की सेवा की शर्त अब नहीं रहेगी. फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई भी एक साल काम करने के बाद ग्रेच्युटी के हकदार होंगे. महिलाओं को उनकी सहमति से रात की शिफ्ट में काम करने की अनुमति है, जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम अनिवार्य हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही