Search

 
 
 

RU ने MSC नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा 2025 के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित की

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने एम.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष (2023–25) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने एम.एससी. नर्सिंग द्वितीय वर्ष (2023–25) परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी है. परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे.

जारी सूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं 13 फरवरी से 19 फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं. वहीं  विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की तिथि 20 फरवरी से 24 फरवरी निर्धारित की गई है. विलंब शुल्क के रूप में प्रत्येक परीक्षार्थी को 400 रूपये अतिरिक्त भुगतान करना होगा.

 

परीक्षा शुल्क विवरण

 

एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष परीक्षा 2025 के लिए कुल शुल्क 2400 रूपये निर्धारित किया गया है, जिसमें -

परीक्षा शुल्क: 1450 रूपया

प्रोविजनल प्रमाणपत्र शुल्क: 250 रूपया

डिग्री शुल्क: 600 रूपया

प्रोसेसिंग शुल्क: 100 रूपया


विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि R.U. Registration Number के बिना किसी भी छात्र का फॉर्म और शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऑनलाइन माध्यम से होगा भुगतान

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ranchiuniversity.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना होगा. भुगतान की प्रक्रिया के लिए छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर Examination Portal में Examination Form विकल्प का चयन करें या सीधे https://www.exam.ranchiuniversity.co.in लिंक का उपयोग कर सकते हैं.


विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही