Search

 
 
 

हजारीबाग में पत्रकार पर हमले से सियासत गरम, लोकतांत्रिक मूल्यों पर उठे सवाल

झारखंड में एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बहस तेज हो गई है. हजारीबाग में एक पत्रकार पर हुए हमले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.
 

Ranchi : झारखंड में एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर बहस तेज हो गई है. हजारीबाग में एक पत्रकार पर हुए हमले के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और विपक्ष ने राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है.

 

भाजपा नेत्री शेफाली ने इस घटना को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताते हुए जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में एक पत्रकार के साथ मारपीट की गई.

 

शेफाली ने आरोप लगाया कि यह घटना सत्ता के संरक्षण में हुई है, जो सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है. शेफाली ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके साथ इस प्रकार की हिंसा पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने यह भी कहा कि सवाल पूछने पर हमला करना सरकार की असहिष्णुता को दर्शाता है.

 

भाजपा नेत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इस मामले में पारदर्शी जांच नहीं कराती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि सच को दबाने की कोशिश की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही