Search

 
 
 

Simdega News: प्रेम प्रसंग में युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

सिमडेगा थाना क्षेत्र में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश मामला सामने आया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: सिमडेगा थाना क्षेत्र में युवक पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश मामला सामने आया है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही सिमडेगा पुलिस सदर अस्पताल पर पहुंची. पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 

घायल की पहचान संतोष महतो (22 वर्ष), पिता किरण महतो, वर्तमान निवासी सलडेगा कुम्हारटोली, थाना सिमडेगा तथा स्थायी निवासी सालेगुटू कुम्हारटोली, थाना कामडारा, जिला गुमला के रूप में हुई है.

 

पीड़ित के फर्द बयान के आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 104/2026 दिनांक 07 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109/124(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले के त्वरित अनुसंधान एवं आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है. प्रारंभिक जांच में पीड़ित द्वारा प्रेम प्रसंग से जुड़ी आपसी रंजिश का भी उल्लेख किया गया है. पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित बिंदुओं की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष जांच कर रही है.

 

फिलहाल संभावित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही