Search

 
 
 

जामताड़ा डीसी के नाम फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना ठगी की कोशिश

62851-7749-2564 नंबर से डीसी आलोक कुमार के नाम से फेक व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर कुछ लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले वासियों से सतर्क रहने की अपील की है.
 
डीसी के नाम से बना फर्जी ह्वाट्सएप अकाउंट.

Jamtara: जामताड़ा में साइबर अपराधियों की एक और साजिश सामने आई है. ठगों ने जिले के डीसी आलोक कुमार का नाम व फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी की कोशिश की है.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 62851-7749-2564 नंबर से डीसी आलोक कुमार के नाम से फेक व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर कुछ लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलते ही डीसी ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिले वासियों से सतर्क रहने की अपील की है.

 

 

डीसी ने स्पष्ट किया कि यह अकाउंट पूरी तरह फर्जी है. साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने के लिए इसे बनाया है. उन्होंने जिलेवासियों से कहा कि ऐसे किसी भी नंबर से आए संदेश को नजरअंदाज करें और तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दें. उस नंबर से किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग पर बिल्कुल ध्यान न दें और इसकी सूचना तत्काल साइबर थाना को दें. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही