Search

 
 
 

रांची : राहुल सिंह गैंग ने कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 व बम से जान मारने की धमकी

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पैसे नहीं देने पर AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी गई है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
 

Ranchi : रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से व्हाट्सएप कॉल कर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. पैसे नहीं देने पर AK-47 और बम से जान से मारने की धमकी दी गई है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

 

पीड़ित मुकेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी विवेकानंद कॉलोनी, रातू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को सुबह 11:42 बजे उनके मोबाइल पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 351961904586 से व्हाट्सएप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को “राहुल सिंह” बताते हुए 8 दिनों के भीतर 2 करोड़ रुपये देने को कहा.

 

आवेदन के अनुसार, कॉल के कुछ मिनट बाद सुबह 11:52 बजे व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भी भेजा गया. मैसेज में लिखा था कि उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और 5 दिन के अंदर 2 करोड़ रुपये तैयार रखने को कहा गया. साथ ही पैसे नहीं देने पर बम और AK-47 से जान से मारने की धमकी दी गई. संदेश के अंत में खुद को “राहुल सिंह गैंग” बताया गया.

 

घटना के बाद कारोबारी ने रातू थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है. साथ ही कॉल की लोकेशन और संबंधित गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही