Search

जामताड़ाः लापता दो नाबालिग बहनें लुधियाना से बरामद,  युवक गिरफ्तार

मिहिजाम पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए दोनों बहनों की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में ट्रेस की. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम  लुधियाना पहुंची. वहां डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया.
 
गिरफ्तार युवक.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से 19 अप्रैल से लापता दो सगी नाबालिग बहनों के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. दोनों बहनों को पंजाब के लुधियाना से सकुशल बरामद कर लिया गया. प्रारंभिक जांच में अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन तकनीकी जांच व सर्विलांस के आधार पर यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला.

मिहिजाम पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए दोनों बहनों की लोकेशन पंजाब के लुधियाना में ट्रेस की. थाना प्रभारी प्रदीप राणा के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी गुलशन कुमार के नेतृत्व में टीम  लुधियाना पहुंची. वहां डिवीजन थ्री थाना क्षेत्र के न्यू शिवाजी नगर में छापेमारी कर दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक राकेश कुमार पोद्दार को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और लुधियाना में एक दुकान में कार्यरत है.

जांच में खुलासा हुआ कि राकेश की इंस्टाग्राम के जरिए बड़ी बहन से दोस्ती हुई थी. पिछले 19 अप्रैल को वह अपनी छोटी बहन को साथ लेकर पहले आसनसोल पहुंची और वहां से राकेश के साथ लुधियाना भाग गई.

थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि कांड संख्या 20/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह अपहरण नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग का मामला निकला. पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है. वहीं, दोनों बहनों को सुरक्षित मिहिजाम  लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही