Search

 
 
 

झारखंड की युवतियों को जबरन दिए जाते थे ‘जवानी’ के इंजेक्शन, मामला दर्ज

मुंबई में झारखंड की दो युवतियों को कथित तौर पर जबरन जवान करने वाला इंजेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, खुद को डॉक्टर बताने वाली एक महिला ने दोनों युवतियों को अपने घर में रखकर उन्हें इंजेक्शन दिए. दावा किया जाता था कि इससे उनके शरीर का तेजी से विकास होगा.
 

 

Ranchi :   मुंबई में झारखंड की दो युवतियों को कथित तौर पर जबरन जवान करने वाला इंजेक्शन देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, खुद को डॉक्टर बताने वाली एक महिला ने दोनों युवतियों को अपने घर में रखकर उन्हें इंजेक्शन दिए. दावा किया जाता था कि इससे उनके शरीर का तेजी से विकास होगा.

 

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और दोनों युवतियों को मुक्त कराया. मौके से कई तरह की दवाइयां और इंजेक्शन बरामद की गई है. साथ ही महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. 

 

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां नौकरी के सिलसिले में मुंबई लाई गई थीं. आरोप है कि महिला ने उन्हें घरेलू काम के नाम पर रखा. लेकिन बाद में उन्हें दूसरे काम में धकेलने की कोशिश की. आरोप है कि वह उनके शरीर में बदलाव लाने के लिए समय-समय पर इंजेक्शन देती थी.

 

जांच के दौरान पुलिस को घर से कई प्रकार की दवाइयां और इंजेक्शन मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि युवतियों में से एक का किसी युवक से संपर्क हो गया था. इस बात की भनक लगने पर महिला ने नाराज होकर दोनों पर दबाव बढ़ा दिया.

 

आरोप है कि वह उन्हें घर के अंदर बंद रखती थी और मारपीट भी करती थी. घटना की जानकारी सोसाइटी के लोगों को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवतियों को मुक्त कराया.

 

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की. अदालत के निर्देश पर महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि दोनों युवतियों को सुरक्षा के मद्देनजर सुधार गृह भेजा गया है.

 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और बरामद दवाइयों की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इंजेक्शन किस उद्देश्य से दिए जा रहे थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही