Search

 
 
 

गैंगस्टर की ‘मददगार’ छवि बनाने की कोशिश, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

झारखंड में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में खुद को लोगों का मददगार बताते हुए उसने कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.
 

Ranchi : झारखंड में सक्रिय एक कुख्यात अपराधी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. पोस्ट में खुद को लोगों का मददगार बताते हुए उसने कई बड़े दावे किए हैं, जिसके बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

 

वायरल पोस्ट में संबंधित व्यक्ति ने लातेहार जिले के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी है और साथ ही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाए हैं. पोस्ट में कहा गया है कि वर्षों बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को पढ़ाई और इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है.

 

शिक्षा और सामाजिक मदद का दावा

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में यह भी दावा किया गया है कि अब किसी भी बच्चे की पढ़ाई पैसों की कमी के कारण नहीं रुकेगी. जरूरत पड़ने पर निजी खर्च से शिक्षकों की व्यवस्था कराने की बात कही गई है. इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करने का भी आश्वासन दिया गया है. पोस्ट के साथ एक मोबाइल नंबर भी साझा किया गया है, जिसे संपर्क के लिए जारी बताया जा रहा है.

 

मंशा पर उठ रहे सवाल

इस तरह के दावों के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग इसे छवि सुधारने की कोशिश मान रहे हैं, तो कुछ इसके पीछे अन्य कारणों की आशंका जता रहे हैं.

 

हालांकि, इस वायरल पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. सुरक्षा एजेंसियां ऐसे मामलों पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से देख रही हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही