Search

 
 
 

आदिवासियों की जमीन छीनने का किया जा रहा प्रयास : कुजूर

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने दिल्‍ली के इंदिरा भवन में आहुत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा कराया गया था.
 

Latehar : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर ने दिल्‍ली के इंदिरा भवन में आहुत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा कराया गया था. 

 

जिसमे कुजूर ने अपनी बातों को रखा इसमें उन्होंने लातेहार जिला एवं झारखंड में आदिवासियों की जमीन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. कुजूर ने कहा कि आदिवासी समुदाय को अपनी भूमि बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. आदिवासी विस्‍थापन, अवैध हस्‍तांतरण और विकास परियोजनाओं के लिए अनिवार्य अधिग्रहण से जुड़ी जमीन की समस्‍याओं से जूझ रहे हैं. 

 

आदिवासियों को वन भूमि पर पांरपरिक अधिकारों को मान्‍यता नहीं दिया जा रहा है. वनाधिकार कानून के तहत व्‍यक्तिगत व सामुदायिक दावों के सैकड़ों की संख्‍या में लंबित हैं. उन्‍होने केंद्र की भाजपा समर्थित सरकार पर जाति व धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया गया. कहा कि इससे आदिवासी समाज प्रभावित हो रहा है.

 

वहीं कुजूर ने बताया कि राहुल गांधी ने आदिवासियों के जमीन अधिकार के मुद्दे को गंभीरता से लिया है और कहा क‍ि आदिवासियों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान और अस्तित्व से जुड़ी है, इसे किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा.वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही