Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार-झारखंड कृषि विपणन पर्षद की संपत्तियों का होगा ऑडिट, CA फर्मों से आवेदन आमंत्रित

Ranchi : झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने बिहार और झारखंड कृषि विपणन पर्षद के बीच संपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे से जुड़े ऑडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या CA फर्म से आवेदन मांगे हैं.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद ने बिहार और झारखंड कृषि विपणन पर्षद के बीच संपत्तियों और दायित्वों के बंटवारे से जुड़े ऑडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या CA फर्म से आवेदन मांगे हैं. 


जारी सूचना के अनुसार, झारखंड में निबंधित चार्टर्ड अकाउंटेंट या CA फर्म इस काम के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ पिछले दो वर्षों का कार्य विवरण, फर्म का निबंधन प्रमाण पत्र और पैन नंबर देना होगा. इसके अलावा ऑडिट कार्य के लिए अपनी प्रस्तावित दर भी बतानी होगी. पर्षद ने कहा है कि चयन प्राप्त दरों के आधार पर किया जाएगा.


इच्छुक आवेदक 31 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद, रांची के कार्यालय में जमा कर सकते हैं. आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेजा जा सकता है. इसके लिए ई-मेल आईडी [jsambranchi2025@gmail.com](mailto:jsambranchi2025@gmail.com) तय की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही