Search

 
 
 

औरंगाबाद : तालाब में डूबने से दो मासूम की मौत, गांव में मातम

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा टोले बरछीवीर गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम भाई बहन की मौत हो गई.
 

Aurangabad : जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा टोले बरछीवीर गांव में तालाब में डूबने से दो मासूम भाई बहन की मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 


खेलते वक्त हुआ हादसा

मृत बच्चों की पहचान नालंदा जिले के रहने वाले विक्की सिंह की 5 वर्षीय बेटी वैष्णवी कुमारी और 3 वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर के पास स्थित तालाब के किनारे खेल रहे थे. इसी दौरान एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बच्चा भी तालाब में गिर पड़ा, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई.

 

मौके पर नहीं था कोई बड़ा

घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण बच्चों को समय पर बचाया नहीं जा सका. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को तालाब के पास खेलते देखा गया था, जिसके बाद आशंका के आधार पर तालाब में तलाश शुरू की गई.

 

ग्रामीणों ने निकाले शव


गांव के लोगों ने तालाब में खोजबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले. यह दृश्य देख पूरे गांव में कोहराम मच गया.

 

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

 

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़


बच्चों की मां पलक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि परिवार गांव में रहकर छोटी-सी गोलगप्पे की दुकान चलाकर गुजारा करता था. इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

 

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल


घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि तालाबों के आसपास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से तालाबों के चारों ओर घेराबंदी और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही