Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 20 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

बिहार समेत भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार को पटना समेत राज्य के 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk : बिहार समेत भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है. इस बीच मौसम विभाग ने आज बुधवार को पटना समेत राज्य के 20 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 


पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. उत्तर बिहार में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, जहां मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं, दक्षिण बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

 

पटना में दिनभर मौसम बदलता रहेगा. सुबह हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि दोपहर के बाद मौसम बिगड़ सकता है. शाम और रात के समय गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही