Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीजफायर की खबर से शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 2710 अंकों की तेजी

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए युद्ध रूकने की खबर से भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है. बुधवार के कारोबार बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जोरदार तेजी देखी जा रही है.
Advertisement
Advertisement
  • इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 8.94% चढ़े

Lagatar Desk :  अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए युद्ध रूकने की खबर से भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है. बुधवार के कारोबार बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में जोरदार तेजी देखी जा रही है.

 

10 बजकर 08 मिनट पर सेंसेक्स 2710.38 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 77326.98 के साथ ट्रेड कर रहा है. वहीं निफ्टी 775.15 अंक चढ़कर 2898.86 के लेवल पर कारोबार करता नजर आ रहा है. निफ्टी बैंक भी 2483.70 की तेजी के साथ 55189.20 के स्तर पर पहुंच गया है.

 

आज के कारोबार बाजार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 28 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि सिर्फ दो शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. इंटरग्लोब एविएशन में आज सबसे अधिक 8.94 फीसदी की बढ़त देखी जा रही है. वहीं टेक महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक 1.01 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. 

 

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में इंटरग्लोब एविएशन (8.94%), अडानी पोर्ट्स (6.82), लार्सन (6.78%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (6.62%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (6.62%) के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में सिर्फ टेक महिंद्रा (1.01%) और सनफार्मा (0.73%) के शेयर नजर आ रहे हैं. 

 

इसके अलावा मारुति सुजुकी (6.39%), बजाजा फाइनेंस  (6.21%), इटरनल (5.69), बजाज फिनसर्व (5.42%), एचडीएफसी बैंक (5.27%), एक्सिस बैंक (5.36%), आईसीआईसीआई बैंक (4.91%), एशियन पेंट्स (4.66%), टाइटन कंपनी (4.17%) और एसबीआई (4.22%) के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

 

वहीं कोटक महिंद्रा (3.28%), टाटा स्टील (2.85%), रिलायंस (2.72%), ट्रेंट (2.67%), एचयूएल (2.42%), भारती एयरटेल (1.59%), आईटीसी (1.21%), टीसीएस (0.58%), भारत इलेक्ट्रिक (0.48%), एनटीपीसी (0.53%) पावर ग्रिड (0.20%), एचसीएल टेक (0.02%) और इंफोसिस (0.06%) में भी तेजी देखी जा रही है.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही