Search

 
 
 

RBI का फैसला : रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, 2027 में GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने  मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है. यानी फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले का सीधा असर यह होगा कि आपके लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा. न तो आपकी ईएमआई की किस्त घटेगी और न ही बढ़ेगी.
 

Lagatar Desk :  भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने  मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला किया है. यानी फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस फैसले का सीधा असर यह होगा कि आपके लोन की ईएमआई में कोई बदलाव नहीं होगा. न तो आपकी ईएमआई की किस्त घटेगी और न ही बढ़ेगी. 

 

 

 

2025 में रेपो रेट में 1.25 फीसदी की हुई थी कटौती

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2025 में आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती की थी, जिसके बाद यह 5.50% से घटकर 5.25% पर आ गया था. वहीं, फरवरी, अप्रैल और जून 2025 में भी लगातार तीन बार दरों में कटौती की गई थी. हालांकि अगस्त और अक्टूबर 2025 में दरों को स्थिर रखा गया था. इस तरह कुल मिलाकर साल 2025 में रेपो रेट में 1.25% की कटौती की गई थी.

 

साल 2027 में 6.9% जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ रेट अनुमान में थोड़ी कटौती की है. यह पहली तिमाही में 6.8%, दूसरी तिमाही में 6.7%, तीसरी तिमाही में 7% और चौथी तिमाही में 7.2% रह सकता है. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2027 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.9% रखा गया है. इससे पहले आरबीआई ने पहली तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट 6.9% और दूसरी तिमाही के लिए 7% रहने का अनुमान जताया था. 

 

वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 4.4% रहेगी महंगाई

महंगाई (इन्फ्लेशन) को लेकर RBI ने अपने अनुमान बढ़ा दिए हैं. वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई का अनुमान 2.1% से बढ़ाकर 4.6% कर दिया गया है. पिछले वित्त वर्ष तीसरी तिमाही का अनुमान 0.6% से बढ़ाकर 4.7% किया गया है.

 

वहीं चौथी तिमाही का अनुमान 3.2% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया गया है. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही का अनुमान 4% से बढ़ाकर 4.4% किया गया है. इसी तरह दूसरी तिमाही का अनुमान 4.2% से घटाकर 4% कर दिया गया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही