Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 का किया ऐलान, पैट कमिंस की वापसी

Adelaide: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इन दिनों पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 17 दिसंबर यानी बुधवार से एडिलेड में खेला जाने वाला है. 

 

इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया था. अब ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है.  कप्तान पैट कमिंस और अनुभवी स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की अहम तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है.

 

मुकाबला 17 से 21 दिसंबर के बीच एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. कमिंस पहले दो टेस्ट स्ट्रेस इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे, जिनमें उनकी अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी.

 

गाबा टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम से दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया है. इनमें ऑलराउंडर माइकल नेसर सबसे ज्यादा दुर्भाग्यशाली रहे, जबकि तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉजेट को भी टीम से बाहर बैठना पड़ा.

 

नेसर ने गाबा में शानदार बॉलिंग की थी. पैट कमिंस के लिए यह टेस्ट साल के बीच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच के बाद पहला टेस्ट होगा. कमिंस ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और गेंदबाजी में किसी तरह की ओवर की सीमा नहीं होगी.

 

उन्होंने बताया कि अगर वह ब्रिस्बेन टेस्ट में खेलते, तो शायद कम ओवर फेंकते, लेकिन इस मैच में वह सामान्य टेस्ट की तरह पूरी क्षमता से खेलेंगे. उस्मान ख्वाजा को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली.

 

चयनकर्ताओं ने सलामी जोड़ी के रूप में ट्रेविस हेड और जेक वेदराल्ड पर भरोसा बनाए रखा है. विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी टीम में बने हुए हैं और वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे.


कमिंस ने साफ किया कि उस्मान ख्वाजा का अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि ख्वाजा टीम के लिए हमेशा तैयार रहने वाले खिलाड़ी हैं. कमिंस ने यह भी बताया कि ब्यू वेब्स्टर, माइकल नेसर और ब्रेंडन डॉजेट जैसे कई खिलाड़ी इस सीरीज में बाहर रह गए हैं, लेकिन सभी ने टीम के माहौल को सकारात्मक बनाए रखा है. एशेज सीरीज जीतने के लिए मजबूत टीम और बड़ा स्क्वाड जरूरी होता है.


बता दें एशेज पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें मेजबान ऑस्ट्रेलिया को बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड को हर मोर्चे पर मात देते हुए शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है. 


ऑस्ट्रेलियाई टीम

जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड.

 

इंग्लैंड टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही