Search

 
 
 

ऑस्ट्रेलिया : CEO फोरम,बिजनेस रिसेप्शन में शामिल हुए मोदी, यूरेनियम डील पर मुहर लगी, अल्बनीज ने सेल्फी ली

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच(इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम) और आर्थिक रोडमैप व्यावसायिक(इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन) कार्यक्रम को भी संयुक्त रूप से संबोधित किया.
 

 Melbourne  : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यूरेनियम डील पर मुहर लग जाने की खबर है,  मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मेलबर्न में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच(इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम) और आर्थिक रोडमैप व्यावसायिक(इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन) कार्यक्रम को भी संयुक्त रूप से संबोधित किया. 

Uploaded Image

जान लें कि दोनों कार्यक्रमों में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों के प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं उद्योग जगत के प्रमुख लोगों ने शिरकत की. इसके अलावा संस्थागत निवेशकों के प्रतिनिधि सहित ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल हुए.

 

श्री मोदी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच को मौजूद लोगों को बताया कि  भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार, डिजिटल परिवर्तन तथा तेजी से विकसित हो रहा नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र  ऑस्ट्रेलियाई भागीदारों के लिए नये व्यावसायिक अवसर पैदा कर रहा है.

 

पीएम  मोदी ने  समझाया कि भारत में विनिर्माण, स्वच्छ ऊर्जा, अवसंरचना, शहरी विकास, विमानन, रसद,  महत्त्वपूर्ण खनिज, खनन, उन्नत प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, वित्तीय प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में भारत में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं. जोर दिया कि भारत का विशालता और ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता दोनों देशों के लिए समान रूप से लाभकारी सिद्ध होगी.

 

उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों का लाभ उठाने को  आमंत्रित किया. पीएम ने भारत में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों की बढ़ती उपस्थिति का स्वागत किया.  मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंच में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने आर्थिक रोडमैप व्यावसायिक कार्यक्रम में भी विचार रखे.

 

खबर है कि इस कार्यक्रम में दोनों देशों के 200 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित एवं उद्योग जगत के लोगों ने भाग लिया. अहम बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया CEO फोरम और ‘इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में हिस्सा लेने के बाद एक सेल्फी ली. 
 

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही