Search

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बारिश का कहर, 1200 गैस सिलेंडर कागज की नाव की तरह नदी में बहे

HPCL की खुशकिस्मती इतनी रही कि सभी सिलेंडर खाली थे. इस कारण बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में HPCL के लाल रंग के सिलेंडर तेज पानी में बहते चले जा रहे हैं.यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित चावणे इलाके में घटी है. जिले में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है.
 
Mumbai : महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा दिया है. लोग त्राहिमाम हैं. इसी बीच रायगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली खबर आयी है. खबर यह है कि भारी बारिश के बीच अचानक आयी बाढ़ में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के लगभग 1200 गैस सिलेंडर खिलौनों की तरह पानी में बहते चले गये.

HPCL की खुशकिस्मती इतनी रही कि सभी सिलेंडर खाली थे. इस कारण बड़ा हादसा टल गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में HPCL के लाल रंग के सिलेंडर तेज पानी में बहते चले जा रहे हैं.यह घटना रायगढ़ जिले के खालापुर तालुका में स्थित चावणे इलाके में घटी है. जिले में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है.

बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों से निकलने वाले झरनों के जलस्तर ने खतरनाक रूप ले लिया. पानी बहते हुए सीधे चावणे स्थित HPCL के गैस रिफिलिंग प्लांट में घुस गया.जानकारी के अनुसार प्लांट के अंदर गैस रिफिलिंग के लिए आये लगभग 1200 खाली सिलेंडर रखे हुए थे. बाढ़ का पानी इतनी तेजी से अंदर घुसा कि कर्मचारी हक्के बक्के रह गये.

उनके सामने पानी के तेज बहाव में सिलेंडर कागज की नाव की तरह बहने लगे. उन्हें रोकने की कर्मचारियों की कोशिश नाकाम रही. तेज बहाव के साथ सभी 1200 सिलेंडर सीधे आगे चलकर उफनती हुई पातालगंगा नदी में जा गिरे.

जिला प्रशासन  और कंपनी के आला अधिकारी घ़टना की जानकारी मिलते ही नदी के पास पहुंचे और घेराबंदी कर दी. प्रशासन ने किसी भी कर्मचारी या स्थानीय लोगों को सिलेंडर पकड़ने के नदी में उतरने की इजाजत नहीं दी. प्रशासन और कंपनी ने जान की सुरक्षा को प्राथमिकता समझी.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही