Search

 
 
 

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, कुवैत-बहरीन में सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई

IRGC ने आरोप लगाया कि  अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय इलाकों पर हमला कर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता तोड़ा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा सैन्य कार्रवाई कर समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है.
 

Tehran:  आज गुरुवार को अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने पलटवार किया. खबर है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें बरसाई और ड्रोन हमले किये. हमलों से खाड़ी देशों में दहशत फैल गयी है.हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. 


बता दें कि ईरान मे अमेरिकी हमलों के बाद बहरीन, कुवैत और कतर आदि देशों में हड़कंप मच गया है. ईरानी हमलों के डर से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयी.  बहरीन और कतर में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया है. कुवैती रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान के कई ड्रोन और मिसाइलों को बीच रास्ते में ही मार गिराया.

 

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर जानकारी दी कि उसकी नौसेना और एयरोस्पेस फोर्स ने  कुवैत के अरिफजान और अली अल सलेम एयर बेस, बहरीन के जुफैर और शेख ईसा स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं, IRGC ने कहा कि हमने अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया है. 


IRGC ने आरोप लगाया कि  अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय इलाकों पर हमला कर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता तोड़ा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि अमेरिका ने एकतरफा सैन्य कार्रवाई कर समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया है.


डोनाल्ड ट्रंप को अपराधी और हत्यारा करार देते हुए कहा कि ईरान अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने को स्वतंत्र है.     


दरअसल अमेरिका ने ईरानी हमले से पूर्व लगातार दूसरे दिन बंदर अब्बास, चाबहार, जास्क और अबू मूसा द्वीप समेत ईरान के कई ठिकानों पर विध्वंसक हमले किये थे. यह कार्रवाई कथित रूप से होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों पर हुए ईरानी हमलों के जवाब में की गयी थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही